पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह देर शाम फिरोजाबाद महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने फीता काटकर भगवान श्री राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। महाकुंभ में मची भगदड़ में कई लोगों की जान जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ में जो भी घटना घटी, उसके लिए सरकार द्वारा जो भी हो सकता था। वह किया गया।
