केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को संसद में लगातार आठवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया है । सरकार ने बजट में मध्यम वर्ग और आयकरदाताओं को बढ़ी राहत दी है, अब औसतन एक लाख रुपये महीना वेतन वाले कर्मचारियों को आयकर नहीं देना होगा 12 लाख रुपये तक की सलाना आय को टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है। बजट में वित्त मंत्री ने लेदर इम्पोर्ट ड्यूटी को शून्य कर शू एक्सपोर्ट्स,शू उध्यमियों को राहत दी है इस पर आगरा शू फैक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सामा ने खुशी जाहिर करते हुए इस बजट को आम जन मानस का बजट बताया हे
