एक तरफा प्यार, लड़की पर वार | Love | Gajraula Police Thana
एक तरफा प्यार में एक युवक ने स्कूटी से जा रही लड़की को रास्ते में रोककर उसका गला घोंटकर उसे जान से मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि राह चलते लोगों ने लड़की को उस सिर फिरे से बमुश्किल छुड़ा लिया जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया गया। घटना अमरोहा के थाना गजरौला के गांव सलेमपुर गोसाई की शनिवार शाम की है।
