आगरा न्यायालय में बुधवार को कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर पर अपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया गया। परिवाद ,अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने दायर किया है। अधिवक्ता ने बताया कि 3 दिसम्बर को एक समाचार पत्र में देवकीनंदन ने वाराणसी में कथा के दौरान भारत विभाजन व कश्मीरी ब्राह्मणों के नरसंहार के लिए जयचंदों को दोषी बताया और सनातन धर्म को खतरा जयचंदो से बताया,वहीं अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह का कहना है कि जयचंद कन्नौज के राजा थे। उन्हें अभी तक की रिसर्च में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला जो यह साबित करता हो राजा जयचंद गद्दार थे। या उन्होंने मोहम्मद गौरी को बुलाया था।
