• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Firozabad : ससुर ने बहू को उतारा मौत के घाट | Shikohabad | SP Rural | Sea News

Dec 4, 2024

 

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद मे प्रोफेसर कॉलोनी में एक बहू को अपने लिए अलग रसोई घर मांगना मौत का कारण बन गया। सेना से रिटायार्ड ससुर ने बहू को गोली मार दी। महिला की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर ससुर मौके से फरार हो गया। खबर मिलने पर एसएसपी, एसपी ग्रामीण और सीओ ने घटना स्थल की जांच कर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। घर में पति के तीन अन्य भाई भी अपने परिवार के साथ में रहते हैं। उमा घर के निचले हिस्से में रहती थी। उसके पास कोई रसोई नहीं थी। वह अपने लिए रसोई की मांग काफी वक्त से कर रही थी। बताया जाता है कि इस बात को लेकर ससुर रसे आए दिन झगड़ा होता था। इसी झगड़े के कारण ससुर ने अपनी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। जब महिला का तीन वर्षीय बेटा और आठ वर्षीय बेटी स्कूल से वापस लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *