भारत में करोड़ों लोग व्हाट्सअप का उपयोग हर दिन करते हैं, लेकिन क्या होगा अगर इस लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर अचानक बैन लग जाए? ऐसी ही एक याचिका लेकर एक व्यक्ति सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. याचिका में मांग की गई कि व्हाट्सअप को देश में प्रतिबंधित किया जाए, क्योंकि यह 2021 के सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का पालन नहीं कर रहा है.याचिकाकर्ता ओमनकुट्टन केजी ने सबसे पहले केरल हाईकोर्ट में यह मामला उठाया था और मांग की थी कि केंद्र सरकार व्हाट्सअप पर तब तक बैन लगा दे जब तक वह सरकारी निदेर्शों का पालन नहीं करता.
