• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Prayagraj : प्रयागराज में छात्रो का आंदोलन खत्म | Chief Minister Yogi Adityanath | Sea News

Nov 16, 2024

 

 

प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रो का आंदोलन लगभग खत्म हो चुका है कल मुख्य मन्त्री योगी आदित्य नाथ की पहल पर लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 की परीक्षा पुराने पैटर्न पर कराने की घोषणा की थी जबकि आरओ एआरओ की परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए एक कमेटी गठित करने का आदेश दिया है जो छात्रो की सारी आपत्तियों की जांच के बाद निर्णय लेगी। हालांकि लोक सेवा आयोग के गेट पर 30 से 40 छात्र अभी भी धरना दे रहे है वो लगातार नारेबाजी करके आरओ एआरओ की परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराने की मांग पर अड़े है उनका कहना है जब तक पूरी मांग आयोग नही मानेगा वो नही उठेंगे। पुलिस ने भी छात्रो की कम संख्या देखते हुए लोक सेवा आयोग की रोड से बैरियर हटा कर रास्ता खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *