साइबर अपराधियों ने आॅनलाइन शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर एक कंपनी के सीनियर सेल्स मैनेजर से 14 लाख रुपये ठग लिए। रकम मांगने पर ग्रुप बंद कर दिया। पीड़ित ने शेयर कंपनी के मुंबई स्थित आफिस जाकर पता किया। सामने आया कि आरोपियों ने कंपनी के नाम से व्हाट्स एप ग्रुप पर जानकारी देकर लोगों को फंसाया था। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित 3 महीने से रकम वापसी के इंतजार में भटक रहे हैं। आवास विकास कॉलोनी निवासी रोहित दीक्षित एक कंपनी में सीनियर सेल्स मैनेजर हैं। जुलाई में फेसबुक फ्रेंड ने मैसेंजर पर उन्हें एक लिंक भेजा। इस पर क्लिक करने पर वो एक व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ गए। इसमें 100 से अधिक लोग पहले से जुड़े थे। ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी शेयर की जा रही थी। उन्हें भी इसमें पैसा लगाने पर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। वह ठगों के झांसे में आ गए। उन्होंने पहले 10 से 30 हजार रुपये लगाया। उन्हें रिटर्न मिलने लगा। एक साफ्टवेयर लिंक में उनका मुनाफा भी दिखाया जाता था। इसमें कंपनी के शेयरों के नाम की जानकारी होती थी। रोहित ने बताया कि वह साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा चुके हैं। जो रकम लगाई थी, उसे एक फाइनेंस कंपनी से कर्ज पर लिया था। वहीं पत्नी के जेव
