आगरा में घरों में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने किशोरियों सहित अन्य महिलाओं को कराया मुक्त कराया है। इसके अलावा छापेमारी के दौरान दो संचालिका और 8 पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी से चंद मीटर दूरी पर यह देह व्यापार का अड्डा काफी समय से फल फूल रहा था। जिसकी पुलिस को भनक तलक नहीं थी। दिल्ली की संस्था ने सोमवार को पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया जिसके बाद अड्डे का भंडाफोड़ हुआ
