• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Kasganj : मिट्टी की ढाय गिरने से हादसा, 4 की मौत | Mohanpura | Rescue operations | Sea News

Nov 13, 2024

 

कासगंज में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कस्बा मोहनपुरा में मिट्टी की ढाय में दबकर 4 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चों की मिट्टी के अंदर दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने के लिए गए थे। उसी समय मिट्टी का ढाय अचानक गिर गई। मिट्टी के नीचे करीब 20 महिलाएं और बच्चे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मिट्टी को हटाकर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक चार महिलाओं की मौत की सूचना है। वहीं अन्य जो मिट्टी के नीचे दबे हुए हैं, उन्हें बाहर निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *