• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Agra : तेज आवाज के साथ थमे वंदे भारत के पहिए | Vande Bharat train | Varanasi | Sea News

Nov 13, 2024

 

 

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बीती रात वंदे भारत ट्रेन हादसे का शिकार हो गई. वाराणसी से आगरा की ओर आ रही यह हाईटेक ट्रेन छलेसर और एत्मादपुर के बीच अचानक एक जानवर से टकरा गई. इस टक्कर के बाद लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाई, जिससे ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई और यात्रियों में हड़कंप मच गया हादसे के कारण ट्रेन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई, लेकिन टक्कर के चलते यात्रियों में काफी दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही रेलवे इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई और ट्रेन की तकनीकी जांच शुरू कर दी. साथ ही, पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की रेल मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *