• Fri. Apr 17th, 2026

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मामले में विवेचक कोर्ट में तलब |Ram Janmabhoomi | Ram Mandir

Nov 13, 2024

 

22 अगस्त 2024 को राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का संदेश श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हेल्प डेस्क नंबर के व्हाट्सएप पर आया था। यह संदेश उर्दू भाषा में राम जन्मभूमि मंदिर को चार हजार किलो आरडीएक्स से नष्ट करने की धमकी का था । इस मामले में ट्रस्ट के सीए चंदन कुमार राय के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद जांच में बिहार प्रांत के भागलपुर जिले के बबरगंज निवासी मोहम्मद अमन का नाम प्रकाश में आया। विवेचना कर दारोगा रजनीश पांडे को कोर्ट ने तलब किया है। कोर्ट ने केस डायरी व अन्य सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने का आदेश दिया है।ऐसी ही तमाम जानकरियों के लिए हमारे सी न्यूज चैनल को लाइक , सब्सक्राइब और फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *