• Fri. Apr 17th, 2026

पटना में दस्तक देगा अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का ट्रेलर | Pushpa-2 | Allu Arjun | Sea News

Nov 13, 2024

 

 

17 नवंबर 2024 शाम 6 बजकर 3 मिनट इस तारीख और समय को आप नोट कर लें। जी हाँ इस दिन फिल्म ‘पुष्पा-2 द रूल’ का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। ट्रेलर रिलीज की तारीख का मेकर्स ने एलान सोमवार को कर दिया है। फिल्म ‘पुष्पा-2 द रूल’ इस साल की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म अगले महीने दिसंबर में रिलीज होगी। इससे पहले इस महीने इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा। फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर न तो मायनगरी मुंबई में रिलीज होगा और न ही हैदराबाद या दिल्ली में। इस फिल्म का ट्रेलर बिहार की राजधानी पटना में रिलीज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *