विस्तारा के विमान 12 नवंबर से आसमान में उड़ते नजर नहीं आएगे। जी हाँ एयरलाइंस कंपनी विस्तारा का 12 नवंबर 2024 को एयर इंडिया में विलय होने जा रहा है। 11 नवंबर को विस्तारा के विमान अपनी आखरी उड़ान भरेंगे। इसके बाद पहले महीने में विस्तारा के 1.15 लाख यात्री एयर इंडिया में अपनी यात्रा करेंगे। बताते चलें कि एयर इंडिया और विस्तारा के मर्जर का एलान 29 नवंबर 2022 को हुआ था। विस्तारा एयरलाइंस की शुरूआत टाटा ग्रुप और सिंगापूर एयर लाइंस ने मिलकर 2015 में की थी।
