भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर पाकिस्तान को जबरदस्त फटकार लगाई है। यह फटकार राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने लगाई है। सुधांशु ने जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान के झूठे प्रोपेगैंडा पर निशाना साधा और कहा कि अपनी इन हरकतों से पाकिस्तान तथ्य नहीं बदल सकता। बता दें महासभा में शांति अभियानों को लेकर जारी चर्चा के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था । जिस पर राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा पाकिस्तान एक बार फिर यूएन की इस संस्था को अपने एजेंडे से भटकाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन जम्मू-कश्मीर हमेशा से भारत का हिस्सा था, है और रहेगा। उन्होने कहा पाकिस्तान को अपनी झूठी बातों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे तथ्य नहीं बदल जाएंगे। भारत से 12 सांसदों की टीम ने यूएन बैठक में हिस्सा लिया है जिसमे सुधांशु त्रिवेदी शामिल है ।
