• Fri. Oct 2nd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Meerut : जेठानी-देवरानी ने पेट्रोल डालकर कुत्ते के 5 बच्चों को जलाया जिंदा | Sister-in-law | Puppies | Petrol | Sea News

Nov 9, 2024


मेरठ में कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं पर पांच कुत्ते के बच्चों को तेल डालकर जलाकर मारने का आरोप लगा है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना की शिकायत मेरठ के एनिमल केयर सोसाइटी ने पुलिस से की थी जिसके बाद कुत्ते के बच्चों को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया और मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया. ये मामला मेरठ के कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली के रोहटा रोड के संत नगर का है जहां पर आरोप है कि बीती 5 तारीख को इलाके की ही दो महिलाओं ने पांच कुत्ते के बच्चों पर तेल डालकर आग लगाकर उनका जिंदा जलाकर मार डाला. इसकी शिकायत मेरठ के रहने वाले एनिमल केयर सोसाइटी के सचिव अंशुमाली वशिष्ठ ने पुलिस से की थी. अंशुमाली ने रिपोर्टर को बताया कि कॉलोनी की रहने वाली दो महिलाएं शोभा और आरती जो आपस में जेठानी देवरानी है, उन्होंने ये क्राइम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *