गरा के खंदारी स्थित आधार कार्ड केंद्र में रूस की महिला अपने परिवार सहित आधार कार्ड बनवाने के लिए आई थी। जिसे आधार कार्ड केंद्र में देखकर सभी लोग हैरत में पड़ गए। विदेशी महिला पहले रूस की मूल निवासी थी जो की वृंदावन में आकर उसने अपना नाम बदल कर जुगल किशोरी रख लिया जुगल किशोरी ने वृंदावन में रहने वाले राजकरम शर्मा के साथ दिल्ली कोर्ट में जाकर शादी कर ली और अब भारत में रहने के लिए अपना आधार कार्ड बनवाने पहुंची है ,आधार कार्ड बनवाने आई विदेशी महिला को देखकर आधार केंद्र के कर्मचारियों ने उसका आधार कार्ड का कार्य जल्दी कर दिया।
