• Fri. Apr 17th, 2026

Congress party : सैलून पहुंचे राहुल गांधी तो भावुक हुआ नाई | Rahul Gandhi | Salon | Sea News

Oct 28, 2024

कांग्रेस पार्टी के नेता व सांसद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह किसी सैलून में जाते हैं और नाई से बातचीत करते हैं और दाढ़ी बनवाते हैं। राहुल गांधी ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “कुछ नहीं बचता है! “अजीत भाई के ये चार शब्द और उनके आसूं आज भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यमवर्गीय की कहानी बयां कर रहे हैं। नाई से लेकर मोची, कुम्हार से लेकर बढ़ई – घटती आमदनी और बढ़ती महंगाई ने हाथ से काम करने वालों से अपनी दुकान, अपना मकान और स्वाभिमान तक के अरमान छीन लिए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *