असम के हवाईपुर और लामसाखांग स्टेशनों के बीच एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दरअसल जब ट्रेन जंगल से जा रही थी उसी दौरान हाथियों का झुंड पटरियां पार कर रहा था. हाथियों को ट्रैक पार करते समय जब लोको पायलट ने देखा तो उन्होंने ट्रेन को रोक दिया. जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया. जानकारी के मुताबिक जब ट्रेन के ड्राइवर जेडी दास और असिस्टेंट ड्राइवर उमेश कुमार ने हाथियों को रेलवे की पटरियों को पार करते हुए देखा. तो उन्होंने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए. जिसके कारण हाथियों की जान बच गई. इस दौरान उन्होंने इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को भी दी. इस समय देख सकते है की हाथियों का एक बड़ा झुंड रेलवे ट्रैक पार करते हुए नजर
