सुहागिन महिलाओं के सबसे बड़े त्यौहार करवा चौथ को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह है। बाजार सजे हैं, महिलाएं कपड़े, ज्वेलरी सहित अन्य सामान खरीद रहीं हैं। ऐसे में झाँसी के महिला थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी त्यौहार की तैयारी में पीछे नहीं हैं। थाने में साथी सिपाही महिलाओं ने एक दूसरे के हाथों में मेंहदी लगाई और गाने गाये। थानाध्यक्ष महिला थाना किरण रावत ने बताया कि वह पूरी संजीदगी से व्रत रखेंगी और अपनी ड्यूटी भी करेंगी।
