अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान को काले हिरण को मारने के लिए बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस घटना से बिश्नोई समुदाय बहुत आहत है। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता सलमान खान अपने किए पर माफी नहीं मांग रहे हैं। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बिश्नोई ने कहा, हमें (बाबा सिद्दीकी की) हत्या के बारे में पता नहीं है क्योंकि पुलिस जांच चल रही है। यह जांच का विषय है। सलमान खान ने एक काले हिरण को मारा था और इससे समुदाय को ठेस पहुंची है। हम पिछले 24-25 सालों से इस दर्द को झेल रहे हैं, लॉरेंस (बिश्नोई) भी इससे आहत हैं… बिश्नोई समुदाय चाहता है कि वह (सलमान खान) माफी मांगें क्योंकि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है। उन्हें प्रायश्चित करना चाहिए लेकिन वह माफी नहीं मांग रहे हैं… बिश्नोई समुदाय निस्वार्थ भाव से पर्यावरण और जंगली जानवरों की रक्षा करता है।
