शूटर योगेश ने कहा कि मुझे बदायूं से अरेस्ट किया गया था। मेरे टांग में गोली लगी है। मैं आसिफ बाबा गैंग में हूं। उस गैंग को भी लॉरेंस बिश्नोई ही चलाते हैं। मैं गरीब हूं। मुझे सताया गया और मुझ पर मुकदमे लगाए गए हैं। सलमान केस में कुछ लोग बीच में आ गए तो कुछ न कुछ तो होगा ही। बाबा सिद्दीकी कोई सही आदमी थोड़े ही था। उस पर मकोका के केस लगे थे। आम आदमी पर मकोका थोड़े ही लगता है। दाऊद इब्राहिम से भी उसके संबंध थे।
