• Fri. Sep 11th, 2026

Saharanpur Uttar Pradesh : मंदिर से चांदी का नाग चुरा ले गया चोर | CCTV footage | railway station

Oct 18, 2024

 

 

 

चोरो के हौसले काफी बुलंद हो गए है और वे अब मंदिरों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दें रहे है. कई शहरों से मंदिरों से चोरी करने के वीडियो सामने आएं है. अब ऐसे में उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से भी एक ऐसा ही चोरी का वीडियो सामने आया है. सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के पास स्थित शनि मंदिर से चोर ने शिवलिंग के ऊपर लगे चांदी के नाग को ही चुरा लिया.इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है. इस घटना के बाद परिसर में और मंदिर कमेटी में हडकंप मच गया. वीडियो में देखा जा सकता है ,’ एक चोर आता है और चांदी के नाग को प्लास्टिक के एक थैले में डालकर फरार हो जाता है.इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *