• Fri. Sep 11th, 2026

Maharajganj UP : मानसिक रूप से बीमार बच्चे के साथ मारपीट |Nagar Panchayat | Sanitation worke

Oct 18, 2024

 

उत्तरप्रदेश में इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है. जहांपर एक शख्स ने एक मानसिक रूप से बीमार बच्चे की जमकर डंडे से पिटाई की. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है.ऐसी जानकारी सामने आई है की नगर पंचायत के सफाईकर्मी ने पहले मानसिक रूप से बीमार बच्चे को कुछ गलत कहा और जिसके कारण उस बच्चे ने पत्थर मारकर वाहन के कांच फोड़ दिए. कांच फोड़ने के कारण कर्मी को गुस्सा आ गया और उसने बीच सड़क पर बच्चे को डंडे से पीटना शुरू कर दिया. हैरानी की बात ये है की इस जगह पर कई लोग खड़े थे और कई लोग आना जाना भी कर रहे थे. लेकिन किसी ने भी इस कर्मी को रोकने की कोशिश नहीं की.इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *