दिल्ली के सदर बाजार में इन दिनों दिवाली की शॉपिंग के चलते भारी भीड़ देखने को मिल रही है. देशभर में त्योहारी सीजन चल रहा है और लोग इस मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए खरीदारी करने निकल पड़े हैं.दिल्ली का सदर बाजार खरीददारी के लिए काफी फेमस है. रोजाना हजारों लोग यहां पहुंचते है. त्योहारी सीजन होने की वजह से आम दिनों के मुकाबले भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई है और जिसके कारण बाजार में इस तरह का डरानेवाला माहौल दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.वीडियो में देखा जा सकता है की बाजार में हद से ज्यादा भीड़ है और पैर रखने की भी जगह नहीं है और ऐसे में महिलाओं के साथ दुकानदार अभद्रता कर रहे है. महिलाओं को धक्के मारकर दुकानों के सामने से हटाया जा रहा है. इन महिलाओं को कितनी तकलीफे हो रही है, इस वीडियो में उनका चेहरा देखकर पता चलता हैइस भीड़-भाड़ को देखकर स्थानीय लोगों और दूकानदारों ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. उनका कहना है कि सदर बाजार जैसी जगह पर ऐसी भारी भीड़ को संभालने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है. खासकर रविवार के दिन जब अधिक लोग खरीदारी के लिए आते हैं, उस समय सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबं
