विवरण – हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम एक्जिट पोल के मुताबिक न आने पर चुनाव आयोग सवालों के घेरे में हैए लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस मामले पर उल्टा मीडिया को निशाने पर लिया है।मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजीव कुमार ने कहाए जिस दिन चुनाव खत्म होए उससे तीसरे दिन परिणाम आते हैं। शाम को 6 बजे से एक संभावना उठीए सबको लगा ये होने वाला हैए जबकि इसका कोई वैज्ञानिक आधार और सार्वजनिक जानकारी नहीं है।
