• Sun. Oct 25th, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Pilibhit : ‘गौशाला में लेटनेसे कैंसर ठीक हो जाता है’ | Uttar Pradesh Sugarcane Development |Sea News

Oct 14, 2024

विवरण – उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री संजय गंगवार ने गो सेवा के महत्व का उल्लेख करते हुए रविवार को दावा किया कि गोशाला की साफ-सफाई करने तथा वहां लेटने-बैठने से कैंसर के मरीज ठीक हो जाएंगे और गाय को सहलाने से रक्तचाप की दवा की खुराक भी आधी हो जाएगी. गंगवार ने रविवार को पीलीभीत के नौगवा पकड़िया में गोशाला के उद्घाटन के दौरान कहा, ह्यह्यअगर कोई रक्तचाप का मरीज है और उसके यहां गायें हैं तो उसे सुबह-शाम गाय की पीठ पर हाथ फेरना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए। अगर वह ब्लड प्रेशर की 20 मिलीग्राम की दवा ले रहा है तो 10 दिन में उसका ब्लड प्रेशर 10 मिलीग्राम पर आ जाएगा. उन्होंने यह भी कहा, ”अगर कोई कैंसर का मरीज है और वह उसकी (गोशाला) साफ-सफाई करना शुरू कर दे, वहां पर लेटना शुरू कर दे तो कैंसर तक की बीमारी भी ठीक हो जाती है. गंगवार ने कहा, ”गाय के गोबर के उपले सुलगा दें तो मच्छर नहीं आएंगे. गाय की हर चीज कहीं ना कहीं काम आती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *