आगरा के बोदला स्टेट कृष्णा पैलेस में फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया व्यापार मंडल के माध्यम से भारत के दिग्गज उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योग जगत की एक प्रमुख शख्सियत रतन टाटा के निधन पर देशभर में लोग दुखी हैं. उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
