मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कन्या पूजन कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया,भाजपा नेता एजाजुद्दीन ने कहा कि समाज में बेटियों को बचाने और असंतुलन कम करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कन्या पूजन के बाद लोगों को बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए नवरात्र सबसे उत्तम समय है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने नैनी क्षेत्र के उत्तरी लोकपुर में अपने सहयोगियों के साथ कन्याओं का पांव पूजन किया। कन्या भ्रूण हत्या से देश में बिगड़ते संतुलन से चिंतित होकर नवरात्र उत्सव पर गांव, शहर सहित दूरदराज इलाकों में अपने अल्पसंख्यक समाज के सहयोगियों के साथ पहुंचकर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक रीति-रिवाजों से समाज में कन्या भ्रूण हत्या न करने की अपील की।
