• Thu. Sep 10th, 2026

Delhi : सावधान दिल्ली वालों! | Delhi Palam Area | CCTV footage | Gala Ghotu gang | Sea News

Oct 11, 2024


देश के राजधानी क्षेत्र दिल्ली में बीते कुछ समय से अपराध की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। विभिन्न इलाकों से हर रोज हत्या और लूट आदि की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब दिल्ली के पालम इलाके से लूट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे हर कोई हैरान हैं। दरअसल दिल्ली के पालम इलाके में बीते 1 अक्टूबर की देर रात गला घोटू गैंग ने एक युवक का पीछा करके गला दबाया और युवक का बैग लूट लिया। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है वीडियो में देखा गया है कि 4.5 बदमाशों का गैंग एक युवक का पीछा करता है और फिर अचानक से पीछे से एक कपड़े को युवक के गले में फंसा देता है। इसके बाद गैंग युवक का गला घोटते हुए उसे सड़क किनारे ले जाता है और लूट की घटना को अंजाम देता है।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके 2 बालिग और 2 नाबालिग लुटेरों को पकड़ लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *