• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Fatehpur : बकरी को जिंदा निगल गया अजगर | giant python | forest department | sea news

Oct 8, 2024


उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र के मदरी गांव में झाड़ियों में छुपे एक विशालकाय अजगर ने बकरी को जिंदा निगल लिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए. इसमें बकरी की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया गया और जंगल में छोड़ दिया गया.जानकारी के मुताबिक सुमित नाम का युवक तालाब के किनारे बकरियां चरा रहा था. इसी दौरान झाड़ियों में छुपे अजगर ने बकरी पर हमला करके उसे अपना निवाला बना लिया, ये देखकर सुमित ने शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और अजगर से बकरी को छुड़ाया. लेकिन तब तक बकरी की मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद ग्रामीण काफी डरे हुए है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *