उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जिसमें दो स्कूली छात्राएं जो परीक्षा देकर गांव लौट रही थी, इन लड़कियों से बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की और बदसलूकी की. घटना तरकुलवा क्षेत्र की है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जो काफी भयावह है. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक 8वीं क्लास की दो छात्राएं स्कूल से परीक्षा देकर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश युवकों ने लड़कियों से छेड़खानी की और उनके साथ बदसलूकी की. इस समय दोनों लड़कियां वहां से भागने लगी, भागने के दौरान एक लड़की साइकिल लेकर खेत में गिर गई तो वही दूसरी लड़की भागकर दूर जाकर खड़ी हो गई. इस घटना के बाद लड़कियों ने शोर मचाया तो ये लफंगे भाग खड़े हुए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इन आरोपियों की खोजबीन में पुलिस जुट गई है.
