• Sat. Oct 3rd, 2026

Sea News

AGRA NEWS | Agra ki khabren | Agra LIVE UPDATE

Lucknow : होर्डिंग टावर पर शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा | drunkard | Hazratganj police station

Sep 23, 2024

मने कई बार देखा है की अपनी मांग मनवाने के लिए लोग पानी की टंकी पर चढ़ जाते है या फिर पोल पर चढ़ जाते है, लेकिन एक शराबी की किसी भी तरह की मांग नहीं थी, इसके बावजूद शराबी सीधे होर्डिंग टावर पर जा बैठा. घटना लखनऊ के सिकंदराबाद की है. जहां पर एक शराबी ने होर्डिंग टावर पर चढ़कर जमकर बवाल काटा. इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शराबी को टावर से नीचे उतारा गया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. हजरतगंज थाना क्षेत्र में ये घटना हुई है. टावर पर इस युवक को देखने के बाद इस तमाशे को देखने के लिए नीचे लोगों की भीड़ जुट गई थी. इस दौरान ट्रैफिक कर्मचारी पवन कुमार करीब 1 घंटे तक इस शराबी को नीचे उतारने का प्रयास करते रहे. इस दौरान उन्होंने इसे पकड़कर भी रखा हुआ था, ताकि ये नीचे न गिर जाएं. काफी समय के बाद आखिरकार युवक को नीचे उतारा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *