• Fri. Apr 17th, 2026

Agra : जामा मस्जिद में शूटिंग पर बवाल, भड़के धर्म गुरु |Shahi Jama Masjid | Sea News

Sep 21, 2024

आगरा की शाही जामा मस्जिद में फिल्मी एलबम के गाने की शूटिंग से मुस्लिम समाज में घमासान मचा हुआ है। एक तरफ जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष हैं। तो दूसरी ओर मुस्लिम समाज का एक धड़ा खड़ा हो गया है। आरोप है कि जामा मस्जिद के अध्यक्ष ने फिल्मी गाने का सेटअप लगवाया। रोल, एक्शन, कैमरा आदि प्रक्रिया की गई। कई घंटे तक चले इस घटनाक्रम ने जामा मस्जिद की मयार्दा को तार-तार कर दिया है। ये सब एएसआई और इंतजामियां कमेटी के कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ है। इस संबंध में थाना मंटोला में तहरीर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *