इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान 4 पर कहा, “कैबिनेट ने अभी इसकी (चंद्रयान 4) मंजूरी की घोषणा की है, इसलिए अगले कुछ महीनों में अपडेट होंगे, अभी हमने इसकी इंजीनियरिंग पूरी की है, हमें कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है, इसे अभी मंजूरी की कई परतों से गुजरना है…यह बहुत अधिक जटिल है…” गगनयान पर उन्होंने कहा, “गगनयान प्रक्षेपण के लिए तैयार है, हम इस साल के अंत तक इसके प्रक्षेपण की कोशिश कर रहे हैं।”
