नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने को लेकर प्लेटफार्म पर लोगों की भारी भीड़ जमा हुई थी। प्लेटफार्म में लोग आपस में धक्का-मुक्की कर रहे थे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया वंदे भारत ट्रेन के सामने जा गिरी। ट्रेन को चलने से रोका गया यह देख वहां हड़कंप मच गया
