समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को फर्जी मुठभेड़ों की राजधानी बना दिया है। अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश में कई मुठभेड़ों पर उंगलियां उठी हैं…सरकार ने कई मुठभेड़ों में पीडीए परिवारों के लोगों को निशाना बनाया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को फर्जी मुठभेड़ों की राजधानी बना दिया है।
