हाथरस के थाना चंदपा कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस और पिकअप लोडर वाहन की आमने सामने से भीषण भिड़ंत हो गई……इस भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की जान चली गई जबकि 16 लोग घायल बताये जा रहे हैं…..बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ है….आगरा जनपद के थाना खंदौली के गांव सेमरा से 35 लोग पिकअप में सवार होकर हाथरस के गांव मुकुंदखेड़ा में दावत खाने के लिए गये थे…..लौटते समय ये हादसा हो गया…..इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना के बाद सीएम योगी और प्रधानमंत्री ने दुख प्रकट करते हुये मृतक परिवारों और घायलों को आर्थिक मदद की घोषणा की है
