मुंबई के मशहूर लालबाग के राजा की पहल झलक सामने आ गई है. उनके मस्तक की शोभा बढ़ा रहा 16 करोड़ का मुकुट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जय जयकारे के बीच गणपति बप्पा ने भक्तों को दर्शन दिए. बड़ी संख्या में भक्त यहां जुटे. मुंबई में लालबाग का राजा सबसे मशहूर गणेश मंडल है. महाराष्ट्र भर के वीवीआईपी यहां पर दर्शन के लिए आते हैं. महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम रहती है. गणेश चतुर्थी का त्योहार 7 सितंबर को मनाया जाएगा.
