प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेश की यात्रा पर हैं.वह सिंगापुर पहुंचे जहां उनका अप्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी महाराष्ट्रियन धुन पर ढोल बजाते भी नजर आए. भारत के प्रधानमंत्री के ब्रुनेई की यात्रा पूरी करने के बाद अपनी यात्रा के दूसरे चरण में सिंगापुर पहुंचे हैं. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम से मिलेंगे और सिंगापुर के नेतृत्व से बातचीत करेंगे. वह सिंगापुर के व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे.
