नोएडा के सेक्टर 72 ब्लॉक में कार पार्क करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसके बाद बीच सड़क पर लाठी-डंडे चले और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. मारपीट के तरीके से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दबंगो की कितने हिम्मत बढ़ गई हैं इन दबंगो में न तो बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान है और न ही पुलिस का डर है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, नोएडा पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है.
