पिछले कुछ दिनों से देश में मानसून जोरों पर है. नदी, नाले उफान पर है, पूलों के ऊपर से पानी बह रहा है और ऐसे में कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करते हुए हादसे के शिकार होते है. ऐसी ही एक घटना राजस्थान के ब्यावर जिले से सामने आई है. यहां पर छावनी नदी के पुल से बारिश का पानी बह रहा था और स्कूटी सवार महिला ने इस पुल को पार करने की कोशिश, लेकिन महिला गाड़ी समेत नदी में गिर गइ पुल से नीचे गिरने पर महिला गाडी समेत झाडियों में फंस गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को रस्सी के सहारे बाहर खींचा और उसकी जान बचाई. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
