शहर में सफाई व्यवस्था का निरिक्षण करने निकली लखनऊ शहर की मेयर सुषमा खर्कवाल गंदगी देखकर गुस्सा हो गई. इस दौरान उन्होंने गुस्से में अधिकारी से कहा की , इसी नाले में तुम्हे डूबो दूंगी , रगड़ दूंगी.जानकारी के मुताबिक करीब 6 महीने से मनकामेश्वर मंदिर वार्ड में नालियों की सफाई नहीं होने से नाराज महापौर सुषमा खर्कवाल काफी गुस्से में आ गई. इस दौरान निरीक्षण पर निकलीं महापौर से लोगों ने सफाई न होने की शिकायत की और महापौर ने खुद भी पाया कि नालियों की सफाई नहीं हो रही है.नालियों की सफाई न होने के कारण महापौर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. महापौर ने अधिकारी से ये भी कहा की , आप काम मत करो, रिजाइन कर दो.
