• Thu. Sep 10th, 2026

Delhi : हत्या के मामले में पत्नी पर चला पुलिस का चाबुक | Dwarka | Delhi Police team | Sea News

Aug 21, 2024

दिल्ली के द्वारका स्थित डाबरी इलाके में एक फ्लैट से बेहद तेज बदबू आ रही थी. फ्लैट में ताला लगा था और अंदर से ऐसी दुर्गंध आ रही थी कि आसपास के लोगों के लिए वहां रुकना मुश्किल हो रहा था. ऐसे में लोगों ने फिर पुलिस को खबर दी. सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसवाले घर का ताला तोड़कर घुसे तो बदबू और तेज हो गई. दरअसल अंदर एक शख्स की लाश पड़ी थी, जो काफी सड़ चुकी थी और यह बदबू उसी से आ रही थी. इस फ्लैट में पति-पत्नी साथ रहते थे. पुरुष की लाश फ्लैट में पड़ी मिली, जबकि महिला गायब थी और हत्या का शक उसी पर किया जा रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक पत्नी तक पुलिस पहुंच चुकी है. दिल्ली पुलिस की टीम उससे हत्या में शामिल लोगों और मकसद के बारे में पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *