विवरण…बदलापुर के एक स्कूल में एक बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना पर महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा, यह बहुत दुखद घटना है। राज्य शिक्षा विभाग की पूरी मशीनरी सक्रिय हो गई है। हमने पुणे और मुंबई के 4 आईएएस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। हम जांच कर रहे हैं कि स्कूल में सीसीटीवी क्यों काम नहीं कर रहा था. शिकायत दिए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए वरिष्ठ पीआई का तबादला कर दिया गया है। हम इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को अधिकतम सजा मिले. हमारा पूरा विभाग यहां मौजूद है और छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
