जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर श्री 1008 नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली गिरनार जी पर्वत को बचाने के उद्देश्य से विश्व जैन संगठन के संयोजन में 101 दिवसीय 1500 किलो मीटर की नेमि गिरनार पदयात्रा दिल्ली से गिरनार जी पर्वत के लिए निकल रही है। यह धर्म पदयात्रा 9 अप्रेल को हाथरस होते हुए ताजनगरी में प्रवेश करेगी
