मोदी सरकार के टीबी मुक्त भारत 2025 के लक्ष्य को पूरा करने हेतु दिये गये दिशानिदेर्शों के अनुपालन में वर्ष 2024 में जनपद आगरा के 15 ब्लॉक की कुल 86 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुई हैं। जिनमें से 75 ग्राम पंचायतों को कांस्य कलर तथा 11 ग्राम पंचायतों को सिल्वर कलर की महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं समस्त ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।
