ऑपरेशन सिंदूर में चमकी आत्मनिर्भर भारत की ताकत’ | 79th Independence Day | PM Modi Speech | Sea News
79th Independence Day पर पीएम मोदी ने लालकिले पर लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने अब तक का सबसे लंबा भाषण दिया। पीएम ने 103 मिनट के भाषण की शुरूआत आॅपरेशन सिंदूर से की। इस पर 13 मिनट से ज्यादा बोले।उन्होंने आतंकवाद, सिंधु समझौता, आत्मनिर्भरता, मेड इन इंडिया, नक्सलवाद और अवैध घुसपैठियों पर अपनी बात रखी। उन्होंने पहली बार लाल किले से आरएसएस का जिक्र किया।पीएम ने कहा, ‘आॅपरेशन सिंदूर में सेना ने वो करके दिखाया, जो दशकों तक भुला नहीं सकते। सैकड़ों किमी दुश्मन की धरती में घुसकर आतंकियों को नेस्तनाबूद किया। पाकिस्तान की नींद अभी तक उड़ी है।
Click Here For The Latest News
