समाजवादी पार्टी की दलित राजनीति के पोस्टर बॉय बन चुके सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। उनका पूरा आवास छावनी में तब्दील कर दिया गया। वे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अलीगढ़ में उत्पीड़न का शिकार दलित परिवार से मिलने जा रहे थे, सांसद सुमन ने खुद को हाउस अरेस्ट होने पर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला, अखिलेश यादव के पीडीए की राजनीति के सूत्रधार बने सपा सांसद बोले कि ये अघोषित इमरजेंसी है।
