जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर 1008 श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में छिपीटोला के श्री चिंतामणि पार्श्वनथ दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली गयी। रथ यात्रा का शुभारम्भ केंद्रीय मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल,राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया |
